Latest Updates

बुधवार, 25 मई 2022

गुरुवार के दिन करें यह उपाय, माता लक्ष्मी आएंगी आपके द्वार

0 comments

 देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। इस दिन के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से उन्नति और खुशियां पाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।


गुरुवार को स्नान करते समय पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। इस दिन दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, बेसन के लड्डू किसी ब्राह्मण को दान करें। इस दिन न तो किसी को पैसे देने चाहिए न ही किसी से पैसे लेने चाहिए। ऐसा करने से कर्ज की संभावना रहती है। गुरुवार के दिन मंदिर में भगवान श्री हरि विष्णु के समक्ष घी की दीपक जलाएं। भगवान श्री हरि विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। 


इस दिन जरूरतमंदों को पीले रंग की वस्तुएं दान करें। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें। गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। इस दिन प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ होता है। इस दिन पूजा–पाठ से जुड़ा सामान नहीं खरीदना चाहिए। चाकू, कैंची, बर्तन आदि इस दिन नहीं खरीदना चाहिए। 


इस दिन बाल धोने और बाल कटवाने से बृहस्पति कमजोर होता है और ऐसा करने से पति, संतान की उन्नति में बाधा आती है। गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। गुरुवार को लक्ष्मी और नारायण की साथ में पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है। 


घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इस दिन श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। गुरुवार के दिन तुलसी को कच्चा दूध अर्पित करें। भगवान श्री हरि को हरशृंगार का इत्र अर्पित करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें